जिला एवं सत्र न्यायालय बिलासपुर भर्ती 2026 | CG Bilaspur Court Recruitment 2026

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने हाल ही में वर्ष 2026 के लिए शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-3 (हिन्दी), सहायक ग्रेड-3 संवर्ग और वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। 



यह उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो न्यायपालिका और सरकारी विभाग में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं।
नीचे इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है:

पदों का विवरण (कुल पद - 37)
बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा कुल 37 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसका विभाजन इस प्रकार है:
 
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-3 (हिन्दी)
सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-III)
 वाहन चालक (Driver)

(पदों के वर्गवार आरक्षण (SC/ST/OBC/General) की विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।)


महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
 आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 23 जुलाई 2026
 आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

आयु सीमा (Age Limit)
 न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
 अधिकतम आयु: 30 वर्ष।
 छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए: अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है।

आयु में छूट (Age Relaxation):
 छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।
सभी छूटों को मिलाकर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता (Educational Qualification)
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-3 (हिन्दी) के लिए:
 1. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री (अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंकों के साथ)।
 2. छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन/मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त बोर्ड से हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
 3. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा (DCA/PGDCA) और हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है।

सहायक ग्रेड-3 के लिए:
 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री (न्यूनतम अंकों की शर्त ऊपर अनुसार)।
 2. छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन/मुद्रलेखन बोर्ड या मान्यता प्राप्त संस्था से हिन्दी टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
 3. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा (DCA/PGDCA) प्रमाण पत्र।

वाहन चालक (Driver) के लिए:
 1. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण।
 2. हल्का मोटर वाहन (LMV) चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)।
 3. वाहन चलाने का अनुभव और मोटर मैकेनिक का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। (यदि अनुभव प्रमाण पत्र हो तो संलग्न करें)।

वेतनमान (Pay Scale)
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान (7th Pay Commission) के अनुसार बेहतरीन सैलरी मिलेगी:
शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) ग्रेड-3: पे-मैट्रिक्स लेवल - 7 (लगभग ₹28,700 - ₹91,300)
 
सहायक ग्रेड-3: पे-मैट्रिक्स लेवल - 4 (लगभग ₹19,500 - ₹62,000)
 
वाहन चालक: पे-मैट्रिक्स लेवल - 4 (लगभग ₹19,500 - ₹62,000)

(नियुक्ति परिवीक्षा अवधि (Probation Period) पर होगी, जिसमें प्रथम वर्ष न्यूनतम वेतन का 70%, द्वितीय वर्ष 80% और तृतीय वर्ष 90% स्टायपेंड के रूप में दिया जा सकता है, जो राज्य सरकार के नियमों के अधीन होगा।)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है।

आवेदन प्रक्रिया के चरण:
 1. फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले बिलासपुर जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट bilaspur.dcourts.gov.in पर जाएं और भर्ती विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन फॉर्म (Application Format) को डाउनलोड करके ए4 (A4) साइज पेपर पर प्रिंट कर लें।
 2. फॉर्म भरें आवेदन फॉर्म को नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से साफ अक्षरों में भरें।
 3. फोटो चिपकाएं: निर्धारित स्थान पर अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं और उस पर अपना हस्ताक्षर (Self-attested) करें।
 4. दस्तावेज संलग्न करें: फॉर्म के साथ अपनी 8वीं/10वीं/12वीं/स्नातक की अंकसूचियां, कंप्यूटर डिप्लोमा, टाइपिंग/शॉर्टहैंड प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन और आधार कार्ड की स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी लगाएं।
 5. लिफाफा तैयार करें: भरे हुए आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेजों को एक बड़े लिफाफे में डालें। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में "आवेदित पद का नाम (जैसे- सहायक ग्रेड-3 हेतु आवेदन) और अपना वर्ग (ST/SC/OBC/Gen)" अवश्य लिखें।
 6. जमा करने का तरीका: इस लिफाफे को पंजीकृत डाक (Registered Post), स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से भेजें, या सीधे कार्यालय में जाकर रखें ड्रॉप बॉक्स में डालें।
 
पता: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), पिन कोड - 495001.
(ध्यान रखें: 12 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन प्रक्रिया में कौशल परीक्षा (Skill Test) और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा:
स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड-3 के लिए:
   आवेदकों की संख्या अधिक होने पर पहले एक लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) आयोजित की जा सकती है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा (Skill Test/Typing Test) के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा में उबंटू (Ubuntu) लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर लिब्रे ऑफिस (Libre Office) में टाइपिंग कराई जा सकती है। कौशल परीक्षा के अंकों के आधार पर ही मेरिट सूची तैयार होगी।
वाहन चालक के लिए:
   योग्य उम्मीदवारों की वाहन चालन दक्षता परीक्षा (Driving Skill Test) और मोटर मैकेनिक ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। कुल रिक्त पदों के लगभग 30 गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Admin

My name is Rakesh Singh, and I am the author and co-founder of this blog and digital site. My goal is to provide you with accurate information and to help you. It would give me great pleasure if you learned something from me.

Post a Comment

Previous Post Next Post