छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2024
छ.ग. में वनरक्षक सीधी भर्ती 2024 Answer Key | EXAM DATE 17-09-2024
छत्तीसगढ़ वनरक्षक सीधी भर्ती 2024 (CG Forest Guard Recruitment 2024) की लिखित परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इसके मॉडल आंसर (Answer Key) और अंतिम परिणाम (Merit List) छत्तीसगढ़ वन विभाग और व्यापम (CG Vyapam) द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर अंतिम चयन सूची 9 दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई थी।
आप आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी (Answer Key) और अपना रिजल्ट/मेरिट लिस्ट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
01. नीचे दिये गए अभिकथन [As] और [R] कारण के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : समुद्रगुप्त ने दक्षिणापथ पर आक्रमण हेतु कोसल, महाकान्तार कलिंग के मार्ग को अपनाया ।
कारण [R]: उड़ीसा के तटवर्ती क्षेत्र में विद्यमान व्यापारिक केंद्रों को अधीन करने की समुद्रगुप्त की अभिलाषा थी ।
(A) दोनों [As] व्याख्या है। और [R] सही है और [R], [As] की सही
(B) दोनों [As] और [R] सही है किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सही है किन्तु [R] गलत है |
(D) [As] गलत है किन्त [R] सही है ।
उत्तर – A
02. निम्नलिखित का मिलान करें-
| स्तंभ- I | स्तंभ- II |
| (a) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एस.ई.सी.एल) | (1) स्थापना वर्ष 1968 |
| (b) बैलाडीला लौह खदान | (II) स्थापना वर्ष 1965 |
| (c) सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन, कोरबा | (III) स्थापना वर्ष 1978 |
| (d) भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) | (IV) स्थापना वर्ष 1986 |
(A) a- IV, b-I, c-III, d-II
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a- IV, b-III, c-I, d-II
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर – A
03. छत्तीसगढ़ शासन के किस विभाग द्वारा गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाली विधवाओं और परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन हेतु ‘सुखद सहारा योजना’ प्रारंभ की गई है?
(A) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
(B) महिला एवं बाल विकास विभाग
(C) वित्त विभाग
(D) समाज कल्याण विभाग
उत्तर – D
04. मुरूम सिल्ली बांध किस नदी पर बना एक तटबंध बांध है?
(A) सिलियारी
(B) मनियारी
(C) किंकारी
(D) महानदी
उत्तर – A
05. छत्तीसगढ़ राज्य में वन की स्थिति के संबंध में सही नहीं है-
(a) आरक्षित वन 16.65 प्रतिशत है।
(b) संरक्षित वन 40.22 प्रतिशत है।
(c) अवर्गीकृत वन 43.13 प्रतिशत है |
(d) कुल क्षेत्रफल का 44 प्रतिशत वनक्षेत्र है ।
(A) a और b केवल
(B) a और c केवल
(C) C केवल
(D) b, c और d केवल
उत्तर – *
06. 1939 ई. में संचालित ‘बदराटोला जंगल सत्याग्रह’ छत्तीसगढ़ के किस रियासत में संचालित हुई थी ?
(A) छुईखदान
(B) खैरागढ़
(C) राजनांदगांव
(D) कवर्धा
उत्तर – C
07. निम्नलिखित में से कौन छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नहीं रहे है?
(a ) चंद्रशेखर साहु
(b) टी. एस. सिंहदेव
(c) रामचंद्र सिंहदेव
(d) अमर अग्रवाल
(A) a और b केवल
(B) c और d केवल
(C) a और c केवल
(D) a, b, और d
उत्तर – B
08. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित जिलों को उनके गठन के कालक्रम में व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनें-
(a) बीजापुर
(b) बालोद
(c) कांकेर
(d) राजनांदगांव
(e) रायपुर
(A) e, c, d, a, b
(B) e, b, c, a, d
(C) e, d, c, a, b
(D) e, b, a, c, d
उत्तर – C
09. निम्नलिखित कलचूरी शासकों को कालक्रम अनुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनें-
(a) कलिंगराज
(b) जाजल्लदेव – II
(c) रत्नदेव-II
(d) पृथ्वीदेव – 1
(e) जगदेव
(A) d, c, b, a, e
(B) a, b, e, d, c
(C) e, b, c, a, d
(D) a, d, c, b, e
उत्तर – D
10. किसने 4 मार्च, 1994 ई. को मध्यप्रदेश विधानसभा में छत्तीसगढ़ पृथक् राज्य का संकल्प प्रस्तुत किया?
(A) घनश्याम सिंह गुप्त
(B) गोपाल परमार
(C) डॉ. खूबचंद बघेल
(D) ठाकुर प्यारेलाल सिंह
उत्तर – B
11. निम्नलिखित में से कौन-सा समूह प्रसिद्ध लेखक श्री विनोद कुमार शुक्ल की रचनाओं का सही समूह है?
(a) नौकर की कमीज
(b) खिलेगा तो देखेंगे
(c) कविता से लंबी कविता
(d) सूनी घाटी का सूरज
(e) लगभग जय हिंद
(A) e, b, c, d
(B) b, e, d, a
(C) c, d, a, e
(D) e, a, b, c
उत्तर – D
12. प्रमुख जनजाति एवं उनके प्रमुख जिला निवास के आधार पर सही जोड़ी बनाइये –
| स्तंभ – I | स्तंभ – II |
| (a) कोंध जनजाति | (I) बिलासपुर |
| (b) परजा जनजाति | (II) बीजापुर |
| (c) परधान जनजाति | (III) बस्तर |
| (d) बैगा जनजाति | (IV) महासमुंद |
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-II, b-1, c-III, d-IV
(D) a-III, b-II, c-IV, d-I
उत्तर – **
13. छत्तीसगढ़ में राज्यपालों की नियुक्ति का सही क्रम क्या है ?
(a) लेफ्टिनेंट जन. (से. नि.) के. एम. सेठ
(b) श्री दिनेश नंदन सहाय
(c) श्री शेखर दत्त
(d) श्री ई. एस. एल. नरसिम्हन
(e) अनुसुइया उइके
(A) b, a, d, c, e
(B) a, b, c, d, e
(C) b, c, d, e, a
(D) c, d, e, a, b
उत्तर – A
14. छत्तीसगढ़ के प्रमुख सम्मान एवं उनके क्षेत्र के आधार पर निम्नलिखित में से कौन – सा विकल्प सही नहीं है?
(A) मिनीमाता सम्मान – महिला उत्थान
(B) गुंडाधुर सम्मान – खेल के क्षेत्र में
(C) यति यतनलाल सम्मान – अहिंसा और गौ रक्षा के क्षेत्र में
(D) किशोर साहू सम्मान – साहित्य के क्षेत्र में
उत्तर – D
15. निम्नलिखित में कौन – सा विकल्प जनजाति एवं उनके द्वारा किये जाने वाले लोकनृत्य के सम्बन्ध में सही है ?
(A) परघौनी नृत्य – बैगा जनजाति
(B) ककसार नृत्य-उराव जनजाति
(C) बिल्मा नृत्य – मुरिया जनजाति
(D) डंडारी नृत्य-गोंड जनजाति
उत्तर – A
16. निम्नलिखित अभिकथन [As] एवं कारण [R] के सम्बन्ध में सही विकल्प का चयन करें- अभिकथन [As] : छत्तीसगढ़ राज्य में भूमि की उर्वरक क्षमता कम हो रही है। कारण [R] : लोग रबी फसल के मौसम में भी धान बो रहे है।
(A) [As] एवं [R] दोनों सही है ।
(B) [As] एवं [R] दोनों गलत है ।
(C) केवल [As] सही है ।
(D) केवल [R] सही है ।
उत्तर – A
17. 11 वीं शताब्दी में छिंदक नागवंशी शासकों द्वारा बस्तर जिले में निर्मित नारायणपाल मंदिर किस विकासखंड में स्थित है?
(A) बस्तर विकासखंड में
(B) बकावंड विकासखंड
(C) लोहंडीगुड़ा विकासखंड में
(D) भानपुरी विकासखंड में
उत्तर – B
18. शहीद वीर नारायण सिंह किस जनजातीय समाज से है?
(A) गोंड
(B) बिंझवार
(C) हल्बा
(D) कँवर
उत्तर – B
19. निम्नलिखित में कौन-सा प्रतीक छत्तीसगढ के रामनामी संप्रदाय का प्रमुख प्रतीक नहीं है?
(A) जैत खाम्ब
(B) भजन खाम्ब
(C) मोर मुकुट
(D) लाल वस्त्र
उत्तर – D
20. नियद नेल्लानार योजना सम्बंधित है-
(A) आपका अच्छा गांव
(B) आपका अच्छा स्कूल
(C) आपका अच्छा अस्पताल
(D) आपके गांव की अच्छी सड़क
उत्तर – A
21. कथन कारण संबंध बताइये – कथन [As] : राजपुत्र, विग्रह – राजा का पुत्र कारण [R ] : यह तत्पुरूष समास का उदाहरण है । नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] सही है, कारण [R] गलत है ।
(B) [As] सही है, कारण [R] सही है ।
(C) [As], [R] दोनों गलत है।
(D) [As] गलत है [R] सही है ।
उत्तर – B
22. सुमेलित कीजिए-
| सूची-I | सूची-II |
| (a) पृथ्वी | (I) नीरद |
| (b) बादल | (II) पुष्प |
| (c) कमल | (III) अवनि |
| (d) प्रसून | (IV) नलिन |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-lll, b-1, c-IV, d-II
(B) a-1, b-II, c-lll, d-IV
(C) a-ll, b-1, c-IV, d-III
(D) a-IV, b-III, c-l, d-II
उत्तर – A
23. ‘कलेजे पर साँप लोटना’ मुहावरे का क्या अर्थ है ?
(A) डर जाना
(B) दुःख होना
(C) बाधा दूर होना
(D) इर्ष्या से हृदय जलना
उत्तर – D
24. ‘जय’ का विलोम शब्द क्या है?
(A) पराजय
(B) अजय
(C) विजय
(D) संजय
उत्तर – A
25. कौन – सा शब्द ‘गुरू’ का अनेकार्थी नहीं है?
(A) बृहस्पति
(B) वृक्ष
(C) वाणी
(D) भारी
उत्तर –
26. Choose the correct alternative for the Assertion [As] and Reason [R] given below-
Assertion [As] : Corona is a fatal disease.
Reason [R] : Corona virus damages respiratory system.
Choose the correct answer from the following options –
(A) Both [As] and [R] are true but [R] is not the correct explanation of [As]
(B) [As] is true, but [R] is false.
(C) Reason [R] is true, but [As] is false.
(D) Both [As] and [R] are true and [R] is the correct explanation for [As]
उत्तर – B
27. Match the following-
List-I (a) one’s husband or wife
(b) person who hates women
(c) Who never drinks alcohol
(d) doctor treating eye defects
List-II I. Teetotaler II. Misogynist III. Spouse IV. Oculist
Choose the correct answer from the options given below-
(A) a-II, b-1, c-IV, d-III
(B) a-III, b-II, c-l, d-IV
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – D
28. Fill in the blanks with ‘a’ OR ‘an’ –
(1) I met——- European yesterday.
(II) ——-University is the place for higher studies.
(III) You are late by half ——-hour.
(IV) He is ——-M.L.A.
(A) I-a, II-an, III-a, IV- a
(B) I-a, II-an, III-an, IV-a
(C) I-a, II-an, III-a, IV- an
(D) I-a, II-a, III-an, IV-an
उत्तर – D
29. Choose the correct preposition for the blanks from the list given below- in, of, for, on
(1) He is not involved ——-this matter.
(II) I am proud——- my son.
(III) This boy is good——- nothing.
(IV) The result depends ——-your efforts.
(A) I-on, Il-in, III-of, IV-for
(B) I-for, II-in, III-on, IV-of
(C) I-of, II-on, III-in, IV-for
(D) I-in, II-of, III-for, IV-on
उत्तर – D
30. Identify the adjectives in the list given below-
(a) Good
(b) Tall
(c) grow
(d) small
(e) fat
(A) a, b, c, d
(B) a, b, d, e
(C) c, d, b, e
(D) b, c, e, a
उत्तर – B
31. छत्तीसगढ़ी भाषा के उद्भव का क्रम बताये –
(a) लौकिक संस्कृत
(b) अर्धमागधी
(c) वैदिक संस्कृत
(d) छत्तीसगढ़ी
(e) पूर्वी हिंदी
(A) a, c, e, b, d
(B) d, e, a, c, b
(C) b, a, e, d, c
(D) c, a, b, e, d
उत्तर – D
32. ‘पदावनति’ शब्द का छत्तीसगढ़ी में प्रशासनिक शब्द क्या होगा?
(A) पद ले बाहिर
(B) रोके के आदेस
(C) काम के बेरा
(D) खाल्हे पदम
उत्तर – D
33. सही उत्तर चुनिए-
कथन [As]: एकवचन – बछरू
कारण [R]: बहुवचन – गॅन बछरू, अब्बड़ बछरू, जम्मो बछरू |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सही है, एवं [R] व [As] में सहसंबंध है ।
(B) [As] सही है परंतु [R] गलत है ।
(C) [As] गलत है परंतु [R] सही है ।
(D) [As] व [R] दोनों गलत है।
उत्तर – A
34. इनमें से कौन – सा लोकनाट्य छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं है ?
(A) डिडवा
(B) पंडवानी
(C) गम्मत
(D) यक्षगान
उत्तर – A
35. किस कवि ने कालीदास की ‘मेघदूत’ का अनुवाद छत्तीसगढ़ी में किया है।
(A) मुकुटधर पांडे
(B) लोचनप्रसाद पांडे
(C) पं. सुंदरलाल शर्मा
(D) केयूर भूषण
उत्तर – D
36. छत्तीसगढ़ी में प्रश्न वाचक शब्द नहीं हैं-
(A) काबर
(B) कारन
(C) काकर
(D) कतका
उत्तर – A
37. प्रस्तुत जनउला का सही उत्तर बूझिए – ‘फूल फूलै रिंगी चिंगी, फर फरे लमडोरा’
(A) मूली
(B) नारियल
(C) फुटु
(D) मुनगा
उत्तर – B
38. “माता के परसे, अंड मेघा के बरसे ” किस कवि का हाना है?
(A) लखनलाल गुप्त
(B) मुकुंद कौशल
(C) सत्यभामा आड़िल
(D) संत धर्मदास
उत्तर – A
39. सुमेलित कीजिए
| सूची-I (बोली) | सूची – II ( क्षेत्र ) |
| (a) लरिया | (I) बालाघाट, कवर्धा |
| (b) सरगुजिया | (II) महासमुंद, सराईपाली |
| (c) बैगानी | (III) बस्तर |
| (d) हलबी | (IV) कोरिया, सरगुजा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b- IV, c-III, d-I
(B) a-I, b-IV, c-II, d-III
(C) a-II, b- IV, c-I, d-III
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – C
40. छत्तीसगढ़ी के राजगीत की पंक्तियों को क्रम में जमाइये-
(a) सोहय बिंदिया सही………
(b) अंचरा तोरे डोलावय पुरवईया
(c) अरपा पइरी के धार …….
(d) चन्दा सुरूज बने तोर नयना
(e) रयपुर कनिहा सही
(A) c, a, d, b, e
(B) a, b, c, d, e
(C) e, d, c, b, a
(D) c, a, d, e, b
उत्तर – A
41. भारत में राजनीतिक शक्ति निहित है-
(A) राष्ट्रपति में
(B) प्रधानमंत्री में
(C) संसद में
(D) भारत की जनता में
उत्तर – D
42. निम्न में से किस विचार का गांधीजी ने समर्थन नहीं किया है?
(A) अस्तेय
(B) ट्रस्टीशिप
(C) लघु उद्योग
(D) राष्ट्रीयकरण
उत्तर – D
43. लोक लेखा समिति में लोक सभा से कितने सदस्य निर्वाचित किये जाते है?
(A) 20
(B) 15
(C) 30
(D) 10
उत्तर – B
44. निम्न कथनों पर विचार कीजिये-
कथन 1 : राजनीतिक दल एक औपचारिक संगठन है, जबकि दबाव समूह अनौपचारिक संगठन होते है ।
कथन 2 : राजनीतिक दल सरकार निर्माण में भूमिका निभाते है, जबकि दबाव समूह स्वयं सरकार निर्माण में भूमिका नहीं निभाते है ।
उपरोक्त कथनों में कौन सा सही है?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर – C
45. सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ- I ( मौलिक अधिकार ) | स्तंभ- II (अनुच्छेद) |
| (a) समानता का अधिकार | (I) अनुच्छेद 14-18 |
| (b) स्वतंत्रता का अधिकार | (II) अनुच्छेद 23-24 |
| (c) शोषण के विरूद्ध अधिकार | (III) अनुच्छेद 32-35 |
| (d) संवैधानिक उपचारों का अधिकार | (IV) अनुच्छेद 19-22 |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-I, b-IV, c-II, d-III
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-Il, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – B
46. भारतीय संविधान निम्न में से किस समानता का आश्वासन नहीं देता है?
(a) धर्मनिरपेक्षतावादी समानता
(b) आर्थिक समानता
(c) न्यायिक समानता
(d) सामाजिक समानता
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) केवल b
(B) केवल c
(C) b और c दोनों
(D) b, c और d
उत्तर – A
47. सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ- I | स्तंभ- II |
| (a) अस्पृश्यता का उन्मूलन | (I) अनुच्छेद 32 |
| (b) संवैधानिक उपचार का अधिकार | (II) अनुच्छेद 51A(d) |
| (c) शोषण के विरूद्ध अधिकार | (III) अनुच्छेद 17 |
| (d) देश की रक्षा करना और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सेवा प्रदान करना । | (IV) अनुच्छेद 23-24 |
(A) a- I, b-III, C-II, d-IV
(B) a-III, b-I, c-IV, d-II
(C) a-II, b-III, c- IV, d-I
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – B
48. 1990 में दिनेश गोस्वामी समिति का गठन इनमें से किस पर सिफारिशें करने के लिए किया गया था?
(A) मौलिक कर्तव्य
(B) चुनावी सुधार
(C) पुलिस सुधार
(D) केंद्र राज्य संबंध
उत्तर – B
49. चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख नेता कौन थे ?
(A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(B) जवाहर लाल नेहरू
(C) महात्मा गांधी
(D) मदन मोहन मालवीय
उत्तर – C
50. कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें ।
(a) भारत छोड़ो आन्दोलन
(b) स्वदेशी आन्दोलन
(c) असहयोग आन्दोलन
(d) नमक सत्याग्रह
(A) b, c, d, a
(B) a, b, c, d
(C) d, a, b, c
(D) c, b, a, d
उत्तर – A
51. असहयोग आन्दोलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(a) असहयोग आन्दोलन के अन्तर्गत गांधीजी ने लोगों से अन्यायपूर्ण बुरी प्रणाली के साथ सहयोग न करने का अनुरोध किया ।
(b) ब्रिटिश भारतीय प्रशासनिक प्रणाली को बुरा कहते हुए गांधीजी ने ‘कानून के आतंक’ के भय को दूर कर दिया था।
(c) असहयोग आन्दोलन के तहत गांधीजी ने लोगों से आपराधिक कानून को तोड़ने का अनुरोध किया ।
(d) गांधीजी ने जेलों को ‘महामहिम के होटल’ की संज्ञा दी ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर चुनें-
(A) केवल b, c और d
(B) केवल c और d
(C) केवल a और C
(D) केवल a, b और C
उत्तर – C
52. भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्या है?
(A) हिंदू कैलेंडर
(B) शक कैलेंडर
(C) जॉर्जिया कैलेंडर
(D) चैत्र कैलेंडर
उत्तर – B
53. अभिकथन [As] : 21 मार्च और 23 सितंबर को पृथ्वी पर समान दिन रात होते हैं।
कारण [R] : सूर्य भूमध्य रेखा पर दोनों दिन सीधा चमकता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) दोनों [As] और [R] सही है, और [R], [As] की सही व्याख्या करता है ।
(B) दोनों [As] और [R] सही है, पर [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है पर [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है किन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
54. छत्तीसगढ़ के ताता पानी को किस ऊर्जा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है?
(A) भूतापीय ऊर्जा
(B) पेट्रोलियम
(C) कोयला
(D) सौर ऊर्जा
उत्तर – A
55. छत्तीसगढ़ का चित्रकोट जलप्रपात किस नदी से संबंधित है?
(A) गोदावरी
(B) शंखिनी
(C) डंकिनी
(D) इंद्रावती
उत्तर – D
56. संगमरमर एक… ..हैं ।
(A) मैदान
(B) चट्टान
(C) झील
(D) समुद्र
उत्तर – B
57. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का संबंध है–
(A) रेलवे
(B) सीमा सड़क
(C) सड़क
(D) जलमार्ग
उत्तर – C
58. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ- I | स्तंभ- II |
| (a) मणिपुर | (1) आइजोल |
| (b) नागालैंड | (II) अगरतला |
| (c) त्रिपुरा | (III) इंफाल |
| (d) मिजोरम | (IV) कोहिमा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-III, b-IV, c-II, d-I
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-II, b-III, c-I, d-IV
उत्तर – B
59. संसद में वार्षिक बजट किसके द्वारा पेश किया जाता है ?
(A) भारतीय रिजर्व बैंक
(B) वित्त सचिव
(C) वित्त मंत्री
(D) उद्योग मंत्री
उत्तर – C
60. अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लाभप्रदता को किस आधार पर मापा जाता है?
(1) इक्विटी के प्रतिफल पर (ROE)
(II) परिसंपत्ति के प्रतिफल पर (ROA)
(III) कर घटाने के बाद लाभ पर (PAT)
(IV) विशुद्ध ब्याज आय पर ( NII)
(A) I
(B) I, II
(C) III, IV
(D) I, II, III, IV
उत्तर – B
61. कौन सी जोडी सही है?
| योजना | लाँच करने की तिथि |
| (I) जल जीवन मिशन | (J) 15 अगस्त 2019 |
| (II) अमृत सरोवर मिशन | (K) 24 अप्रैल 2022 |
| (III) जलदूत एप | (L) 27 सितम्बर 2022 |
| (IV) स्वच्छ भारत मिशन | (M) 2 अक्टूबर 2014 |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) I&L, II&J, III&M, IV&K
(B) I&L, II&J, III&K, IV&M
(C) I&K, II&J, III&M, IV&L
(D) I&J, II&K, III&L, IV&M
उत्तर – D
62. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है?
(A) कोलकाता
(B) दिल्ली
(C) मुम्बई
(D) बैंगलौर
उत्तर – C
63. ‘नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
(A) प्रधानमंत्री
(B) वित्त मंत्री
(C) उद्योग मंत्री
(D) वाणिज्य मंत्री
उत्तर – A
64. अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में किन बैंकों शामिल किया जाता है? (1) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (II) निजी क्षेत्र के बैंक (III) विदेशी बैंक
(A) केवल 1
(B) I एवं II
(C) I एवं III
(D) I, II, III
उत्तर – D
65. पेरिस ओलंपिक 2024 में कौन-सी भारतीय खिलाडी ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रांज पदक जीता?
(A) अंजली भागवत
(B) मनू भास्कर
(C) किर्ती गुप्ता
(D) सोनिया राय
उत्तर – B
66. निम्नलिखित में कौन – सा / देश / देशों द्वारा फीफा कप-2026 का आयोजन किया जाना है?
(A) कैनडा
(B) मैक्सिको
(C) यु.एस.ए.
(D) ऊपर के सभी
उत्तर – D
67. आई. सी. सी. मेन्स T-20 वर्ल्ड कप 2024 का फायनल मैच किन दो देशों के बीच हुआ था ?
(A) भारत एवं ऑस्ट्रेलिया
(B) भारत एवं पाकिस्तान
(C) भारत एवं साऊथ अफ्रीका
(D) पाकिस्तान एवं साऊथ अफ्रीका
उत्तर – C
68. वर्ष 2024 में पेरिस में हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय दल को कितने पदक प्राप्त हुए?
(A) 1 रजत पदक, 5 कांस्य पदक
(B) 5 रजत पदक, 1 कांस्य पदक
(C) 1 रजत पदक, 6 कांस्य पदक
(D) 0 रजत पदक, 6 कांस्य पदक
उत्तर – A
69. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ-I | स्तंभ-II |
| (a) विराट कोहली | (I) भाला फेकने का खेल |
| (b) गगन नारंग | (II) धावक |
| (c) नीरज चोपड़ा | (III) क्रिकेटर |
| (d) पी.टी. उषा | (IV) शूटर |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-III, c-II, d-1
(B) a-l, b-III, c-IV, d-II
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-IIl, b-1, c-IV, d-II
उत्तर – C
70. भारत रत्न सम्मान
कथन [As]: भारत रत्न हमारे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है ।
कारण [R]: यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिये दिया जाता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) दोनों [As] और [R] सही है।
(B) केवल [As] सही
(C) केवल [R] सही है ।
(D) दोनों [As] व [R] गलत है ।
उत्तर – A
71. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक तथा लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 50 और 250 है । यदि पहली संख्या को 2 से विभाजित किया जाता है, तो भागफल 50 है। दूसरी संख्या है-
(A) 50
(B) 100
(C) 125
(D) 250
उत्तर – *
72. चित्र में AB एक सरल रेखा है । (x + y ) का मान ज्ञात करें ।

(A) 60°
(B) 66°
(C) 70°
(D) 120°
उत्तर – A
73. क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात 4:5 है लाभ प्रतिशत है-
(A) 10%
(B) 20%
(C) 25%
(D) 30%
उत्तर – C
74. एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 216 सेमी है और इसके भुजाओं का अनुपात 3:4:5 है । त्रिभुज का परिमाप है-
(A) 6 सेमी
(B) 12 सेमी
(C) 36 सेमी
(D) 72 सेमी
उत्तर – D
75. 150 रूपये पर 8% की दर से उतना ही ब्याज, जितना 800 रूपये पर 3 वर्ष में 4% की दर से मिलता है, कितने वर्षों में मिलेगा?
(A) 6
(B) 8
(C) 9
(D) 12
उत्तर – C
76. घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल 600 सेमी है। उसके विकर्ण की लंबाई है-
(A) 10/√3 सेमी
(B) 10/√2 सेमी
(C) 10√2 सेमी
(D) 10√3 सेमी
उत्तर – D
77. 0.57 का मान है-
(A) 57/10
(B) 57/99
(C) 26/45
(D) 52/9
उत्तर – B
78. निम्नलिखित में से कौन उनके मूल्य के अवरोही क्रम में हैं?
(A) 5/9, 7/11, 8/15, 11/17
(B) 5/9, 8/15, 11/17, 7/11
(C) 11/17, 7/11, 8/15, 5/9
(D) 11/17, 7/11, 5/9, 8/15
उत्तर – D
79. 1 प्रतिशत के आधे को दशमलव रूप में लिखा जाता है-
(A) 0.005
(B) 0.05
(C) 0.02
(D) 0.2
उत्तर – A
80. AABC में AB=6√3 सेमी, AC = 12 सेमी, BC = 6 सेमी है तो कोण B का मान होगा-
(A) 120°
(B) 60°
(C) 90°
(D) 45°
उत्तर – C
81. निम्नलिखित में से कौन-सी इकाई अन्य से भिन्न है?
(A) Mev
(B) KWh
(C) W
(D) mJ
उत्तर – C
82. आकाश में इंद्रधनुष का निर्माण किसके कारण होता है-
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) विवर्तन
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – **
83. सुमेलित कीजिए-
| सूची-1 | सूची-2 |
| (a) विद्युत चुम्बकत्व | (I) विद्युत धारा का तापीय प्रभाव |
| (b) चुम्बकत्व | (II) विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव |
| (c) फिलामेंट | (III) विद्युतधारा प्रवाहित होने देता है |
| (d) सुचालक | (IV) आकर्षण और प्रतिकर्षण प्रभाव |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-ll, c-l, d-III
(B) a-ll, b-IV, c-l, d-III
(C) a- IV, b-ll, c-III, d-I
(D) a-ll, b-1, c-IV, d-III
उत्तर – B
84. यदि दो असमान द्रव्यमानों की गतिज ऊर्जा समान है तो भारी द्रव्यमान का / की-
(A) संवेग कम होगा ।
(B) संवेग अधिक होगा।
(C) संवेग हल्के द्रव्यमान के समान होगा ।
(D) गति अधिक होगी ।
उत्तर – B
85. निर्देश : नीचे दिये गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए, सही विकल्प का चयन करें-
अभिकथन [As] : दर्पण का सूत्र, समतल दर्पण पर भी लागू किया जा सकता है।
कारण [R] : एक समतल दर्पण एक गोलाकार दर्पण है जिसकी फोकस लम्बाई अनन्त है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य है और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य है किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है किन्तु [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है [R] सत्य है ।
उत्तर – A
86. निम्नलिखित सुमेलित किजिए-
| स्तंभ-I | स्तंभ-II |
| (a) कैलेमाइन | (I) CaCO3 |
| (b) जिप्सम | (II) FeO3 |
| (c) चूने का पत्थर | (III) 4″ CaSO 2H O |
| (d) हेमेटाइट | (IV) ZnCO3 |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) a-1, b-III, C- IV, d-II
(B) a-IV, b-III, c-l, d-II
(C) a- IV, b-1, c-III, d-II
(D) a-Il, b-IV, c-III, d-I
उत्तर – B
87. निम्नलिखित तत्वों में से कौन से एक ही आवर्त में आते हैं?
तत्व Pa b C
परमाणु संख्या 2 10 16 5
(A) a और b
(B) b और c
(C) a और C
(D) a, b और C
उत्तर – B
88. अभिकथन [As] : केक बनाने में बेकिंग सोडा के साथ बेकिंग पावडर भी इस्तेमाल होता है । कारण [R] बेकिंग पावडर में टार्टरिक अम्ल होता है जो सोडियम कार्बोनेट से क्रिया कर कड़वेपन को दूर करता है ।
(A) [As] एवं [R] दोनों सही है तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता है
(B) [As] और [R] दोनों सही है किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
89. (NH4)2SO4 एक है
(A) उदासीन लवण
(B) क्षारीय लवण
(C) अम्लीय लवण
(D) क्षार
उत्तर – C
90. क्या होता है जब एक अम्लीय विलयन को क्षारीय विलयन में मिलाया जाता है?
(1) विलयन के तापमान में वृद्धि होती है ।
(II) विलयन के तापमान में कमी होती है।
(III) विलयन के तापमान अपरिवर्तित रहता है ।
(IV) लवण का निर्माण होता है।
(A) केवल
(B) III और IV
(C) II और IV
(D) I और IV
उत्तर – D
91. निम्नलिखित सुमेलित किजिए-
| स्तंभ-I | स्तंभ-II |
| (a) अग्नाशय | (I) थायराक्सिन |
| (b) थायराइड | (II) इंसुलिन |
| (c) एड्रेनल | (III) वृद्धि हारमोन |
| (d) पिट्यूटरी | (IV) एड्रेनालाइन |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-IV, c-III, d-I
(C) a- IV, b-III, C-II, d-I
(D) a-Il, b-I, c-IV, d-III
उत्तर – D
92. निम्नलिखित में से कौन कोशिका का पावर हाउस है?
(A) नाभिक
(B) एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम
(C) माइटोकॉन्ड्रिया
(D) राइबोसोम
उत्तर – C
93. विकास के संदर्भ में ‘प्रजाति’ शब्द का क्या अर्थ है?
(A) वह प्रक्रिया जिसके द्वारा नई प्रजातियां बनती है।
(B) किसी प्रजाति का विलुप्त होना ।
(C) किसी प्रजाति का अपने पर्यावरण के प्रति अनुकूलन |
(D) प्रजातियों का नये क्षेत्रों में प्रवास |
उत्तर – A
94. रक्त में हीमोग्लोबीन का क्या कार्य है?
(A) CO, के परिवहन के लिये
(B) O, के परिवहन के लिये
(C) संक्रमण से लड़ने के लिए
(D) रक्त का थक्का जमने में सहायता के लिये
उत्तर – B
95. नीचे दिये गए दावे [As] और कारण [R] के लिए सही उत्तर चुनें-
दावा [As] : मनुष्यों में निषेचन की प्रक्रिया फैलोपियन ट्यूब में होती है।
कारण [R] निषेचन के लिये शुक्राणु और अंडे का मिलन आवश्यक है, जो आमतौर पर गर्भाशय में होता है।
(A) [As] एवं [R] दोनों सही है तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही है किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है परन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – C
96. रंध्रो (स्टोमेटा ) में रक्षक कोशिकाओं की क्या भूमिका है?
(A) जल का अवशोषण
(B) पोषक तत्वों का परिवहन
(C) रंध्रो के खुलने और बंद होने का नियमन
(D) प्रकाश संश्लेषण
उत्तर – C
97. पौधो में जाइलम की क्या भूमिका है?
(A) प्रकाश संश्लेषण
(B) समर्थन और भण्डारण
(C) पत्तियों से पौधे के अन्य भागों तक पानी और खनिजों का परिवहन
(D) जड़ों से पौधे के अन्य भागों तक पानी और खनिजों का परिवहन
उत्तर – D
98. निम्न पादप हार्मोन को उनकी क्रिया के साथ जोड़े बनायें-
| स्तंभ- I | स्तंभ- II |
| (a) आक्सिन | (I) बीज अंकुरण |
| (b) जिबरेलिन | (II) कोशिका बढ़ाव |
| (c) साइटोकाइनिन | (III) कोशिका विभाजन |
| (d) एब्सिसिक अम्ल | (IV) विकास को रोकना |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-1, c-III, d-IV
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-IV, b-III, c-II, d – I
उत्तर – A
99. फूल का कौन-सा भाग निषेचन के बाद फल में विकसित होता है?
(A) वर्तिकाग्र
(B) अंडाशय
(C) परागकोष
(D) बाह्यदल
उत्तर – B
100. सही विकल्प चुने-
निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन [As] और कारण [R] दिया गया है-
कथन [As] : प्रकाश संश्लेषण एक एंडोथर्मिक प्रतिक्रिया है ।
कारण [R]: प्रकाश संश्लेषण में CO, और पानी को ग्लूकोज और 0 में परिवर्तित करने के लिये प्रकाश 02 ऊर्जा का अवशोषण शामिल होता है ।
(A) [As] एवं [R] दोनों सही है तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही है किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है परन्तु [R] गलत है |
(D) [As] गलत है परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
