CGPSC Police SI Result 2026 | छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर Pre परीक्षा परिणाम 2026 CG Police Sub Inspector Cutoff, Merit Released

CG Police Sub Inspector Result 2026 Download छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 02/2024/ परीक्षा/दिनांक 21/10/2024 प्रकाशन की तिथि 30/10/2024, एवं शुद्धि पत्र क्रमांक 01/2024/ परीक्षा/दिनांक 10/12/2024 द्वारा गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर परीक्षा-2024 के कुल 341 पद विज्ञापित किए गए थे। दिनांक 12 जुलाई 2026 को आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व वर्गवार / उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 7301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित किया गया है, चिन्हांकित अभ्यर्थियों की सूची में अनुक्रमांक, नाम, जन्मतिथि, वर्ग एवं उप वर्गवार कट-ऑफ अंक अंकित है, जिसका अनुक्रमांक बढ़ते क्रम में निम्नानुसार है:-


CGPSC Police SI Result 2026 सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर परीक्षा-2024 के प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापित 341 पदों का 20 गुणा अर्थात् 6820 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था किन्तु वर्गवार / उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार प्रावधिक आधार पर कुल 7301 अभ्यर्थी चिन्हांकित हुए ।

सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर परीक्षा-2024 के मुख्य परीक्षा का आयोजन दिनांक 24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को संभावित है, उक्त की सूचना पृथक से जारी की जावेगी। उक्त चिन्हांकित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि मुख्य परीक्षा हेतु पृथक से ऑनलाईन आवेदन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से करना होगा। इस संबंध में सूचना पृथक से जारी की जायेगी। चिन्हांकित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें ।

pdf link   click

pdf link   click

How to Download CG Police Sub Inspector Result 2026

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in  पर जाएं.
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आ रहे Result में CLICK करे. 
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. यही SUBEDAR_SUB_INSPECTOR_CADRE_Result है. 
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
  • लिस्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक ये है. – https://psc.cg.gov.in/PDFs/result/
Admin

My name is Rakesh Singh, and I am the author and co-founder of this blog and digital site. My goal is to provide you with accurate information and to help you. It would give me great pleasure if you learned something from me.

Post a Comment

Previous Post Next Post