CGPSC SI Mains Syllabus 2026 | छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा सिलेबस 2026

Chhattisgarh CGPSC SI Mains Syllabus 2026 छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा सिलेबस 2026


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने और सफलता पाने के लिए हमने इस पोस्ट में CG Sub Inspector 2026 Mains Syllabus को बहुत ही आसान शब्दों में समझाया है। यहाँ आपको पेपर-वार सभी विषयों की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सकेगी। आइए, इसे विस्तार से जानते हैं….

CG Police SI Mains Syllabus 2026 पेपर विषय (Subject) कुल अंक (Marks) किसके लिए अनिवार्य?

  • पेपर 1 भाषा परीक्षा (हिंदी और अंग्रेजी)200 अंक सभी पदों के लिए अनिवार्य
  • पेपर 2 सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन 200 अंक सभी पदों के लिए अनिवार्य
  • पेपर 3 एप्टीट्यूड टेस्ट (गणित और रीजनिंग)200 अंक सभी पदों के लिए अनिवार्य

अगर आप भी छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसी भी परीक्षा को पास करने का सबसे पहला और जरूरी नियम है उसके सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह समझना।

विषयः हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा (कुल अंक-200, समय-2 घण्टे) 

विषयः- हिन्दी अंक-125

हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषायें, हिन्दी वर्णमाला एवं व्याकरण, पर्यायवाची, विलोम शब्द, एकार्थी शब्द, तत्सम एवं तद्भव, उपसर्ग एवं प्रत्यय, संधि एवं समास, हिन्दी लोकोक्तियों एवं मुहावरे, छत्तीसगढ़ की लोकोक्तियों एवं मुहावरे, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द, वाक्य संशोधन, कारक, लिंग, वाक्यांशों के लिये शब्द निर्माण, रस, छन्द, अलंकार, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी रचनायें, वाक्य भेद (रचना एवं अर्थ के आधार पर), शब्द युग्म, काव्य बोध -काव्य की परिभाषा – भेद, मुक्तक काव्य, प्रबंध काव्य (महाकाव्य, खण्डकाव्य)

अपठित बोध

  • गद्यांश से संबंधित प्रश्न
  • पद्यांश से संबंधित प्रश्न

Subject: English अंक-75

Tenses, Modals, Articles, Voices, Narration, Prepositions, Clauses, Unseen Passage (Related Questions)

विषयः सामान्य ज्ञान एवं अध्ययन (कुल अंक-200, समय-3 घण्टे)

उम्मीदवारों को विषयों की सामान्य समझ होनी चाहिये जैसा कि किसी भी विशेष अध्ययन के बिना एक अच्छी तरह से शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित है। पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषय शामिल हैं: –

1. सामान्य विज्ञान भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान अर्थात आविष्कार और खोजें। वैज्ञानिकों और उनके योगदान, मानव शरीर विज्ञान, रोग और उनके कारण, ईलाज और रोकथाम, आहार और पोषण, आनुवंशिकी, पशु, पौधे, पर्यावरण और पारिस्थितिकी, तत्व और यौगिक, एसिड, बेस और लवण और सम्बद्ध विषय, गति पदार्थ के गुण, प्रकाश, बिजली और अन्य संबंधित विषय।

2. प्राचीन भारत का सामान्य इतिहास।

3. आधुनिक भारत का सामान्य इतिहास।

4. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत – भारत का एकीकरण – जूनागढ़, हैदराबाद, गोवा और कश्मीर का विलय। भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध, चिपको आंदोलन, राज्यों का पुनर्गठन। जनगणना, भूदान आंदोलन, भारत की अंतरिक्ष में भूमिका, ISRO, श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, सूचना क्रांति, भारत का न्यूक्लियर कार्यक्रम, योजना आयोग / नीति आयोग ।

5. भूगोल भारत के क्षेत्र, मानसून और जलवायु, फसलें, भारतीय शहर और स्थान, प्रमुख बंदरगाह, खनिज, उद्योग, बिजली संयंत्र, वन और वन्यजीव, राष्ट्रीय उद्यान, भारत में जनसंख्या विवरण और अन्य संबंधित विषय ।

6. अर्थशास्त्र – भारत में कृषि, औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, मूल्य नीति, मुद्रास्फीति, जनसंख्या और गैर-रोजगार, समस्यायें, आयात और निर्यात, पंचवर्षीय योजना, आर्थिक संगठन भारत एवं विश्व और संबंधित विषय ।

7. भारतीय राजनीति – भारतीय संविधान, नागरिकता, चुनाव, संसद और राज्य विधायिकायें, कार्यकारी, न्यायिक प्रणाली, स्थानीय स्वशासन, केन्द्र-राज्य संबंध, विदेश नीति और अन्य संबंधित विषय ।

8. सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास, भारतीय कला और संस्कृति, खेल, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन, पुस्तकें और लेखक, भारत और उसके पड़ोसी देश, वर्तमान भारत और अन्य संबंधित विषय ।

9. छत्तीसगढ़ का राजनैतिक इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन।

10. छत्तीसगढ़ की जनजातियां, कला एवं संस्कृति, त्यौहार, व्यंजन, शासकीय सांस्कृतिक महोत्सव, लोकनृत्य, लोकगीत एवं खेलकूद ।

11. स्वतंत्रता के पश्चात् छत्तीसगढ़ का आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक-समग्र विकास

12. छत्तीसगढ़ का भूगोल- नदी, जंगल, पहाड़ एवं पर्यटन स्थल ।

13. छत्तीसगढ़ में उद्योग, कृषि, व्यापार एवं वाणिज्य ।

14. छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं उनका योगदान।

15. सामाजिक उत्तरदायित्व – मानव अधिकार यातायात के नियम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुददे प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन वन्यजीव संरक्षण

विषय: ऐप्टीट्यूड टेस्ट (कुल अंक-200, समय-2 घण्टे )

1 सादृश्य (Anology) शब्दार्थ और आलंकारिक सादृश्य, अक्षर और संख्या प्रतीकात्मक / संख्या, छवियां और अर्थ-आधारित
2 कोडिंग/डिकोडिंग अक्षर स्थानांतरण द्वारा कोडिंग डिकोडिंग, सादृश्य और शब्दों द्वारा कोडिंग
3 वर्गीकरण (Classification) शब्दार्थ और आलंकारिक वर्गीकरण / प्रतीकात्मक ।
4 श्रृंखला (Series) सामान्य ज्ञान के आधार पर शब्दार्थ, आलंकारिक, संख्या और मिश्रित श्रृंखला और श्रृंखला
5 ऑर्डर रैंकिंग दिये गये आंकड़ों से क्रम और रैंकिंग का क्रम पूछा जायेगा।
6 दिशा और दूरी नेटवर्क, मार्गों और यात्रा की गयी दूरी के आधार पर समस्यायें पूछी जाती हैं।
7 अनुपलब्ध संख्यायें संख्यायें और वर्णमाला-आधारित आव्यूह और आरेख
8 वर्णमाला या शब्द परीक्षण अनुक्रम और शब्द निर्माण, मैट्रिक्स, अव्यवस्थित शब्द, प्रत्यय आदि।
9 वेन डायग्राम वेन डायग्राम, तार्किक (लॉजिक), सिलोगिजम आदि।
10 पहेली डबल लाइन अप व्यवस्था, परिपत्र व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, रैखिक व्यवस्था आदि।
11 डेटा पर्याप्तता घन और डाइस, अंकगणितीय संचालन आदि
12 गैर-मौखिक तर्क पेपर फोल्डिंग, क्यूब्स और डाइस, गिनती के आंकडे आदि।
13 मात्रात्मक योग्यता और संख्यात्मक कौशल संख्या और उनके संबंध, सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, अनुपात और समानुपात, प्रतिशतता, औसत (माध्य, मोड, मध्यिका), लाभ और हानि।
14 क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड सरल और यौगिक, समय और काम, मॅसुरेशन, गति, समय और दूरी, समीकरण।
15 तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क कैलेण्डर, रिश्तों की समस्यायें, लाईन ग्राफ, पाईचार्ट
Admin

My name is Rakesh Singh, and I am the author and co-founder of this blog and digital site. My goal is to provide you with accurate information and to help you. It would give me great pleasure if you learned something from me.

Post a Comment

Previous Post Next Post